Vigyapan bazar aur hindi = विज्ञापन बाजार और हिन्दी

Pandey, Kailash Nath

Vigyapan bazar aur hindi = विज्ञापन बाजार और हिन्दी - New Delhi: Lokbharti Prakashan, 2019. - 409p.: ill.; pbk.: 24 cm.

Includes Appenidx.

विज्ञापनों का ख़ासा असर शुरुआती दौर में आहिस्ता-आहिस्ता किन्तु कालान्तर में धूम-धड़ाके के साथ भारतीय समाज में गहरे पसर चुका है। साफ़ शब्दों में, तमाम दर्जनों लांछनाओं के बावजूद आज हम विज्ञापनों के जिस मायावी संसार का सामना कर रहे हैं, उससे बचना हमारे लिए मुश्किल हो गया है। एक ओर अभिव्यक्ति के अधिकांश मंच-मचान और माध्यमों से इसका अटूट रिश्‍ता स्थापित हो चुका है तो दूसरी ओर यह सम्प्रेषण की मुकम्मल, पुख्ता और आकर्षक विधा और माध्यम तो बन ही गया है। अब यह व्यावसायिक शक्ति, विक्रय कला की प्रणाली, लोकसेवा, घोषणा, उपभोक्ता के लिए सूचना और सुझाव, व्यावसायिक ज़रिया और क्रय-शक्ति के संवर्धक के रूप में अपनी सार्थकता सिद्ध कर रहा है।

विज्ञापनों के बिना, बिलाशक बाज़ार चल नहीं सकता। बाज़ार को यह सुसम्पन्न और लुभावना बनाता है, उसे सजाता और साधता है। बिना इसके मीडिया के सामने अस्तिव का संकट पैदा हो सकता है। इसने भाषा, संस्कृति के साथ जीवन की कई चीज़ों को बदल दिया है।

https://rajkamalprakashan.com/vigyapan-bazar-aur-hindi.html?srsltid=AfmBOoop2unaL3X4zHygILxGiE8gCo0LFE6Ry7vGKi3CNjEnzSfyb4pi

9789388211680


Hindi Advertisements
Market Linguistics
Consumer Language Studies
Hindi in Commerce
Market Communication
Marketing Discourse

658.8 PAN


Copyright ©  2022 IIT Gandhinagar Library. All Rights Reserved.